ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, विस्तारित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, संचारी रोग नियंत्रण तथा राजस्व स्टाफ बैठक सम्पन्न


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की सायंकाल जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, हर घर जल, जल संरक्षण जैसे विषयों पर गहन समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति मानक के अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाने व स्वच्छ पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये, ताकि हर घर जल के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी ने करते हुए शासन से प्राप्त दिशा निर्देश की विस्तृत जानकारी दी।  उपरोक्त बैठक के पश्चात विस्तारित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, संचारी रोग नियंत्रण, राजस्व स्टाफ बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं