ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

 


लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शुक्रवार को 71वां जन्मदिन है इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे
                                 

पमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है 
उपमुख्यमंत्री  मौर्य ने लिखा एक-एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, देशवासियों के हृदय सम्राट तथा हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएंबता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा आज से सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू कर रही है इसके तहत भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, जबकि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और जरूरी सामानों का वितरण करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं