ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में वैक्सीनेशन का मेगा इवेंट आज 25 लाख से ज्यादा डोज लगाने की तैयारी


लखनऊ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पूरा देश अनूठे ढंग से मनाने में लगा है। इसी क्रम में 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें 25 लाख से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन होगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि, प्रदेश में 18 साल से ऊपर 50 फीसदी आबादी को पहली डोज लग चुकी है। यह देश में सर्वाधिक है।अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, प्रदेश में गुरुवार को 4 हजार 45 बूथ बनाए गए। इसमें 3,934 सरकारी व 111 प्राइवेट बूथ थे। इन पर शाम तक 4 लाख के करीब डोज लगाई गईं। ऐसे में कुल वैक्सीनेशन का ग्राफ 9 करोड़ 7 लाख पार कर गया। यह देश में सर्वाधिक है। इस दौरान पहली डोज का आंकड़ा 7.50 करोड़ व दूसरी डोज का आंकड़ा 1.5 करोड़ हो गया। 18 साल से ऊपर 50 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। शुक्रवार को मेगा कैंप लगेगा। इसमें 25 लाख से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य है।

कोई टिप्पणी नहीं