थाना अखंडनगर में पुलिस मुठभेड़: गोकशी का शातिर आरोपी घायल, गिरफ्तार
सुल्तानपुर थाना अखंडनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और गोकशी के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी अखंडनगर भेजा गया है
। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बलेनो कार, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि 18/19 मई की रात करीब 1:15 बजे थाना अखंडनगर पुलिस को गोकशी के एक वांछित अभियुक्त की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुजफ्फर, निवासी घोषपुर, थाना शाहगंज, जिला जौनपुर बताया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोकशी के छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। हाल ही में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक बलेनो कार, जिसका इस्तेमाल गोकशी की घटनाओं में किया जाता था, बरामद की गई है। इसके अलावा एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं