ब्रेकिंग न्यूज

उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां


नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में आगामी महीने में कई बड़ी भर्तियों की घोषणा हो सकती है  उत्तर प्रदेश सरकार के पाँच अलग-अलग विभागों में भर्ती की जानकारी सामने आ चुकी है अनुमान लगाया गया है कि इन सभी भर्तियों के माध्यम से सरकार करीब 1 लाख रिक्त पदों पर भर्ती कर सकती हैउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  द्वारा प्रदेश में गन्ना पर्यवेक्षक, कृषि प्राविधिक समेत कुल 25,00 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगीआयोग ने फरवरी माह में इसके लिए परीक्षा कराने की घोषणा की हैउत्तर प्रदेश के युवाओं को जिस भर्ती का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है राजस्व लेखपाल भर्तीगौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपना आगामी परीक्षा कैलेंडर जारी करते समय प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,889 पदों पर भर्ती कराने की घोषणा की थीउत्तर प्रदेश सरकार ने भी आयोग को भर्ती शुरू करने की मंजूरी दे दी है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का रिजल्ट जारी होने जाने के बाद आयोग लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षा कैलेंडर जारी करते समय प्रदेश में 9,212 स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य पदों पर भी भर्ती कराने की जानकारी दी थीउत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान के पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू की जा सकती है काफी समय से भर्ती को लेकर ये खबरें आ रही हैं की होमगार्ड विभाग जल्द ही इसके लिए अधिसूचना जारी करने वाला हैबता दें कि फ़िलहाल यूपी होमगार्ड विभाग में 30,000 से ज्यादा पद रिक्त पड़े है जिन पर सरकार की जल्द ही भर्ती कराने की योजना है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती सम्बन्धी अपडेट के लिए वे यूपी होमगार्ड विभाग की वेबसाइट पर विजिट करते रहेंउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  जल्द ही प्रदेश में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाल सकता हैजानकारी के अनुसार  बोर्ड तकरीबन 25,000 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती आयोजित कराने की तैयारी में है सरकार की मंजूरी मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं