ब्रेकिंग न्यूज

अचानक लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी,बनाएंगी चुनावी रणनीति

 


लखनऊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अचानक दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी और पार्टी के तमाम रणनीतिक बैठकों में शामिल होने के अलावा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी।प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल हाउस में रुकेंगी, जहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाएंगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस नवरात्रि से उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में प्रियंका गांधी के रैली के आयोजन की तैयारी कर रहा है, जहां पर प्रियंका गांधी सरकार को घेरते हुए नजर आएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं