ब्रेकिंग न्यूज

जल्द होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार


लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल का तीसरा और आखिरी विस्तार मानसून सत्र से पहले हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार  को लेकर नाम भी तय कर लिए गए हैं।केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। यही वजह है कि BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। BJP चुनावी मोड में आ चुकी है। इसे देखते हुए संगठन सरकार तक के कील और कांटें दुरुस्त करने में जुटा है।बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व और RSS के साथ कई दौर की वार्ता के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बनी है। मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये BJP जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश करेगी। जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में अधिकतम 10 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है,।जबकि चार मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है।योगी मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं. यानी मंत्रियों की संख्या कुल 54 है. नियमों के मुताबिक, अभी 6 मंत्री पद खाली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं