डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयाॅ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 440 गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें से 155 मादा व 285 नर संरक्षित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पर लगे टीन शेड की गुणवत्ता की जाॅच की गयी, जो सही पाया गया। पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा आदि की जा रही है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश के खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने पशुचिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थल पर तेजी से बढ़ने वाले छायादार वृक्ष लगवाये जाये। जिलाधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया कि यदि चाईनीज नीम का वृक्ष मिले तो उसे भी लगाया जाय।
कोई टिप्पणी नहीं