लड़की को घर में अकेला देख दबंग ने की छेड़छाड़
लखनऊ।बलिया में एक सिरफिरे युवक ने घर में अकेला देख नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की लड़की ने जब विरोध किया तो उसके चेहरे पर चाकू से कई वार कर दिए। किशोरी की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपी भाग निकला। पड़ोसियों ने कमरे में लहूलुहान पड़ी लड़की को फौरन अस्पताल पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही SP लड़की का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। चाकू के हमले से बुरी तरफ किशोरी का चेहरा बिगड़ गया था। SP ने CMO से बात कर लड़की को बेहतर इलाज के लिए BHU रेफर कराया। जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद SP ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना जिले के बांसडीहरोड थाने के एक गांव की है। गांव की किशोरी सोमवार दोपहर घर में अकेली थी। इसी बीच गांव का युवक किशोरी को अकेला पाकर घर में घुस आया। किशोरी अपने कमरे में TV देख रही थी। युवक ने कमरे में आकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसके हाथ बांधकर चेहरे पर चाकू से कई वार किए। एक के बाद एक कई वार करने से किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई।किशोरी की आवाज सुनने के थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाले लोग उसके घर पहुंचे। कमरे में लहूलुहान पाकर पड़ोसियों ने किशोरी को आननफानन में सोनवानी CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के SP डॉ. विपिन टाडा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने किशोरी के परिजनों से मुलाकात कर किशोरी का हालचाल जाना। किशोरी के पिता ने गांव के ही यशवंत पर हमले का आरोप लगाते हुए SP से शिकायत की। इसके बाद SP ने CMO से बात कर घायल किशोरी को BHU रेफर कराया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उसे पकड़ लिया गया है।लड़की के परिवार में सिर्फ उसके पिता हैं। वह खेत पर गए थे, तभी आरोपी घर में घुस आया और जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने मना किया तो हाथापाई पर उतर आया। लड़की भागकर बाहर जाने लगी तो उसे पकड़ लिया और चाकू से चेहरे पर वार कर दिए।
कोई टिप्पणी नहीं