ब्रेकिंग न्यूज

दूसरे समुदाय के लड़के ने नाबालिग किशोरी को बनाया शिकार


लखनऊ अलीगढ़ में लव जिहाद  का एक का मामला एक बार फिर सामने आया है। यहां एक दूसरे समुदाय के लड़के ने नाबालिग लड़की को पहले अपनी बातों में फंसाया और उसके बाद उसके साथ निकाह कर लिया। पूरे मामले की जानकारी जब पूर्व मेयर को मिली तो वह पुलिस के साथ लड़के के घर पहुंच गईं और दोनों को थाने ले आईं। लड़की का परिवार कानपुर का रहने वाला है लेकिन उसके पिता नोएडा में कपड़े की दुकान करते हैं।  जबकि लड़का अलीगढ़ की डूडा कॉलोनी का रहने वाला है और नोएडा में काम करता था। लड़की अभी भी लड़के के साथ ही रहना चाहती है।  फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।दरअसल कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में रहने वाली आर्य कुशवाहा नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।उसके पिता वहीं कपड़े की दुकान करते थे। वहीं, काम करने वाला दूसरे समुदाय के एक युवक असद से उसकी मुलाकात हुई।असद ने उसको अपनी बातों में फंसाया और लड़की उसकी बातों आकर उसके साथ अलीगढ़ तक चली आई। असद ने काफी दिनों तक लड़की को अपने साथ अलीगढ़ में रखा और उसके बाद कल उसके साथ निकाह कर लिया।उधर लड़की के माता-पिता ने लड़की के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।एसपी गुनावत ने कहा कि लड़की के माता पिता और परिवार जनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके द्वारा जो मुकद्दमा कराया गया है उसके बारे में जानकारी की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं