ब्रेकिंग न्यूज

दो साल की बेटी ने बचाई मां की जान


लखनऊ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जब एक महिला प्लेटफार्म पर बेहोश हो गई। यह देख उसकी दो साल की बच्ची रोने लगी। उसने मां को झकझोरा कि शायद अब वह उठ जाए। महिला बेसुध पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बच्ची की नजर कुछ दूरी पर खड़ी आरपीएफ की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। उसने अपने नन्हे कदमों को आगे बढ़ाते हुए कांस्टेबल की अंगुली को पकड़ लिया।कुछ देर के लिए उन्हें समझ में नहीं आया कि बच्ची क्या कहना चाहती है, रोते-बिलखते हुए बच्ची महिला कांस्टेबल की अंगुली पकड़कर उसे खींच रही थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल उसके पीछे-पीछे चल पड़ी। जब कांस्टेबल प्लेटफार्म पर बेहोश पड़ी महिला के पास पहुंची तो उसे मामला समझने में देर नहीं लगी। तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, महिला को अभी होश नहीं आया है।यह पूरा मामला सुबह करीब 8 बजे का है। महिला की उम्र करीब 30 साल होगी। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। उसके पास एक 6 माह का बच्चा था और दो साल की बेटी थी। मासूम बेटा अपनी मां के ऊपर लेटा हुआ था। महिला कांस्टेबल ने तुरन्त इसकी सूचना जीआरपी को दी।  जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। वह प्लेटफार्म नम्बर 5 पर प्लेटफार्म चेंज करने वाली सीढ़ियों के पास बेहोश मिली थी। उसके बारे में जानकारी करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल जीआरपी बच्चों की देखभाल कर रही है। महिला के होश आने के बाद उसके परिवार के बारें में जानकारी मिलेगी। इसके अनुसार  जीआरपी कार्रवाई करेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं