ब्रेकिंग न्यूज

टूटे ट्रैक की जानकारी पहले मिलने से बड़ा हादसा टल गया


सुलतानपुर आज उस समय हड़कंप मच गया जब यहां लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर सुलतानपुर जंक्शन और बंधुआकलां रेलवे स्टेशन के मध्य रेल पटरी टूट गई। हैरत की बात ये है़ कि टूटी हुई पटरी से मालगाड़ी पास हो गई और किसी को कानो-कान खबर तक नही हुई। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रेल अधिकारियों को इसकी खबर की गई। सूचना पाकर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।जानकारी के अनुसार ये घटना सुलतानपुर जंक्शन और बंधुआकलां रेलवे स्टेशन के मध्य भुआपुर गांव के पास की गई है़। यहां रेल ट्रैक पर पटरी टूट गई थी और इसकी खबर किसी को नही थी।
                                                         

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ब्लाक नंबर 919 के 19-20 पत्थर के बीच की है़। दरअसल, जब सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले तो उन्हें टूटी हुई पटरी दिखाई दी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।पुलिस से मिली सूचना के बाद रेलवे कर्मी टूटी हुई रेलवे पटरी पर पहुंचे। जहां फिर उसे जोड़ने का काम शुरू किया गया। फिलहाल ट्रैक को दुरुस्त कर दिया गया है। हालांकि टूटे ट्रैक की जानकारी पहले मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं