ब्रेकिंग न्यूज

सेल्फी लेते समय 4 लड़कियां डूबीं, 3 की मौत


लखनऊऔरैया में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। शादी में शामिल होने आईं चार लड़कियां सेल्फी लेते समय यमुना नदी में डूब गईं। एक अन्य किशोरी ने लड़कियों को बहते देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीन के शव निकाल लिए हैं, जबकि एक की तलाश की जा रही है।घटना अयाना थाना के फरिहा गांव की है। नदी के तेज बहाव के साथ सेल्फी ले रहीं चार लड़कियां पैर फिसलने से यमुना नदी में डूब गईं। उनको डूबता देख एक अन्य किशोरी ने ग्रामीणों को सूचना दी। तेज बहाव के कारण चारों किशोरी दूर तक बहती चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोताखोरों को बुलाया गया।जानकारी के मुताबिक, फरिहा गांव में रहने वाले दीपक के पुत्र सुरेश कुमार का सोमवार को तिलकोत्सव था। इसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा जिले की 18 वर्षीय प्रियंका अहेरीपुर गांव निवासी चचेरी बहन कीर्ति, आकांक्षा , कल्पना व तनु  गांव किनारे यमुना नदी के पास पहुंच गई। यह किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहीं थीं, तभी फिसलकर गिर गईं।तेज बहाव होने के कारण कीर्ति, आकांक्षा, कल्पना व तनु नदी में डूब गई जबकि प्रियंका तेज बहाव में नदी किनारे आ गई। चारों किशोरियों के डूबने की बात प्रियंका ने रोते-रोते गांव में जाकर बताई। आनन-फानन में गांव के ही गोताखोर नदी में उनकी तलाश करने लगे। गोताखोरों द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद तीनों शवों को बरामद किया गया। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं