ब्रेकिंग न्यूज

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट


सुलतानपुर।रविवार को  दोपहर में  दो बच्चो के बीच किसी बात को लेकर  विवाद हो गया।बच्चो के विवाद ने शाम को गम्भीर रूप ले लिया।जिसमे दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें दोनों पक्षो के लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए।जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव का है।गांव निवासी राज सिंह सुत उदयभान सिंह उम्र 13 वर्ष व दूसरे पक्ष के सत्यम कश्यप सुत सुरेश कश्यप उम्र 13 वर्ष के बीच दोपहर में लगभग ढाई बजे विवाद हुआ था।जिसके बाद शाम को सत्यम का चचेरा भाई रोहित डेयरी पर दूध देने आया तो उसने प्रथम पक्ष के राज सिंह से विवाद का कारण पूछते हुए दो चार झापड़ मार दिया।बस इसी बात को लेकर देरशाम दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें राज सिंह के पक्ष के महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गये।जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।वही दूसरे पक्ष सत्यम की तरफ से 5 लोग घायल हुए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार पर चल रहा है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कुड़वार अरविंद पाण्डेय ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं