ब्रेकिंग न्यूज

कन्नौज में सोने की अंगूठी-चेन-बाइक की मांग नहीं पूरी हुई तो भाग गया दूल्हा


लखनऊकन्नौज में मंगलवार की शाम को बड़े धूमधाम से दुल्हन को लेने बारात पहुंची थी।जयमाल और शादी का फेरा लेने के बाद दूल्हे ने सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की मांग कर दी जिसके बाद लड़की के घरवाले परेशान हो गए। दोपहर तक दुल्हे को समझाते रहे लेकिन दहेज का लालची दूल्हा नहीं माना और बिना दुल्हन लिए भाग गया। परेशान पिता बुधवार देर रात थाने पहुंच इंसाफ की मांग की।गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के खाडे़देवर गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी बेटी राधा का विवाह थाना तिर्वा के गांव सरसौरनपुरवा के रहने वाले आकाश से तय किया था। शादी की रस्मों के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बिना विदाई के ही शादी की रस्मों के बीच से फरार हो गया। जिसके बाद धीरे-धीरे बाराती भी वापस होने लगे। बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट जाने से दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष को समझाने के लिए पिता रोता रहा। जिम्मेदार लोगों के पैर तक पकड़ा लेकिन दहेज लोभी ससुरालियों का दिल नहीं पसीजा। आखिर बात नहीं बनी तो बुधवार देर रात वर पक्ष के खिलाफ लड़की के पिता मनोज कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ व कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं