ब्रेकिंग न्यूज

वरमाला छोड़ जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुंची दुल्हन


लखनऊरामपुर की रहने वाली पूनम शर्मा रविवार रात सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रही थी। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। वह वरमाला के लिए स्टेज पर जाने वाली थी। अचानक इसी बीच उसे पता चला कि वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गई है। दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम छोड़कर हाथों में मेंहदी सजाए लाल जोड़े में मतगणना स्थल पर पहुंच गई और जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया। इसके बाद पूनम दोगुनी खुशियों संग अपने घर लौटी और जीवनसाथी संग सात फेरे लिए।मिलक ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर जदीद गांव निवासी गंगासरन की बेटी पूनम शर्मा की शादी बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के बफरी गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी की तारीख दो मई तय हुई थी। पूनम ने पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 135 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। रविवार को जिस वक्त उसके दरवाजे पर बारात आ रही थी, उसी समय मतगणना स्थल पर उसके भाग्य का फैसला भी हो रहा था। घर वाले शादी में मशगूल तो थे लेकिन बार-बार एजेंट के जरिए मतगणना अपडेट भी लिया जा रहा था। रात करीब 10 बजे पता चला कि पूनम ने चुनाव जीत लिया गया है।तभी दुल्हन पूनम मंडप छोड़कर मंडी समिति पहुंची और अपना प्रमाण पत्र हासिल किया। प्रमाण पत्र पाकर वह बहुत खुश नजर आई। उसने बताया कि उसने BDC पद के लिए पर्चा भरा था।

कोई टिप्पणी नहीं