ब्रेकिंग न्यूज

लूलू ग्रुप के अध्यक्ष की ओर से कोविड-19 कार्यों के लिए सीएम को सौंपा 5 करोड़ का चेक


लखनऊ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को  उनके सरकारी आवास पर लूलू  ग्रुप के अध्यक्ष  युसूफ अली की ओर से कोविड केयर कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष मे 5 करोड़ का चेक सौंपा  ।लूलू  ग्रुप उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक  जय कुमार तथा महाप्रबंधक लखनऊ लीजो जोज  द्वारा यह चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को हरसंभव राहत एवं मदद उपलब्ध करा रही है। कोरोना के खिलाफ प्रदेश की लड़ाई में संस्था द्वारा प्रदान किया गया यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से करोना संक्रमण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं