ब्रेकिंग न्यूज

हाथरस में बुलेट की जगह अपाचे देखकर भड़का दूल्हा


 लखनऊहाथरस  एक मामला सामने आया है। यहां अलीगढ़ से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा दहेज में बुलेट की जगह अपाचे बाइक देखकर भड़का गया। उसने घुड़चढ़ी रस्म के दौरान बग्घी से कूदकर अपने कपड़े उतार दिए और खूब हंगामा किया। इस बरात का दुल्हन के परिजनों-रिश्तेदारों ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हे समेत करीब 15 लोगों को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी गई।आखिरकार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार दूल्हे के पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया है।अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के भोपतपुर गडराना गांव का रहने वाला युवक यूपी पुलिस में सिपाही है।उसकी शादी कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। दहेज में दस लाख रुपए देने का बात तय हुई थी। दुल्हन का भाई अर्द्धसैनिक बल में है। दहेज की रकम के अलावा दूल्हा बुलेट की मांग कर रहा था। मगर ससुरालियों ने अपाचे बाइक खरीद ली थी। दूल्हे को लगा कि ससुराली उसकी बात मागेंगे और बुलेट बाइक ही देंगे। लिहाजा रविवार की देर शाम गांव में बारात आ गई। दूल्हा बग्घी पर सवार हो गया। बाराती खूब मौज मस्ती के साथ डांस कर रहे थे। तभी किसी ने दूल्हे के कान में आकर कहा कि ससुरालियों ने बुलेट बाइक नहीं खरीदी है और अपाचे ही दे रहे हैं। वह बग्घी से कूद गया और अपने कपड़े उतार दिए। उसके बाद लोगों ने उसे पाजामा और टीशर्ट पहनाया। एक कमरे में ले जाकर बिठा दिया। दूल्हे का यह हाल देखकर लोग हैरत में पड़ गए। बारात चढ़त बंद हो गयी। लड़की पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दूल्हे ने कहा कि जब तक बुलेट बाइक नहीं मिलेगी, कोई शादी नहीं होगी। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। लड़की वालों ने दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।ग्रामीणों ने हाथरस गेट पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दुल्हा, उसके भाई, जीजा, चाचा के अलावा दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाने ले आयी। हाथरस गेट इंस्पेक्टर जगदीश चंद का कहना है कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है। लड़की के पिता ने शादी करने से मना कर दिया है। कोई तहरीर नहीं दी है। लिहाजा दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं