ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना के एक दिन में 1.26 लाख से भी ज्यादा नए मामले सामने आए


नई दिल्लीबुधवार को पहली बार एक दिन में कोरोना के करीब 1,26,198 केस सामने आए हैं। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 684 मरीजों की जान भी गई है। 59 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 59,907 नए मामले सामने आए, 30,296 लोग रिकवर हुए और 322 मौतें हुई हैं। इधर, आईटीआई रुड़की के 60 स्टूडेंट्स-स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद संस्थान ने 5 होस्टल को सील कर दिया है।उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर  5,928 नए संक्रमित मिले हैं। 30 मरीजों की मौत हुई। इसके पहले पिछले साल 13 सितंबर 2020 को 6,239 रोगी मिले थे। करीब सात माह इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 27,509 हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि राजधानी लखनऊ में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा। यहां 15 अप्रैल तक स्कूल भी बंद रहेंगे। गुजरात के 20 शहरों में बुधवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान रात 8 बजे से सुबह 6 बजे बाजार बंद रहेंगे। गैरजरूरी काम से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग शामिल हो सकेंगे। 30 अप्रैल तक सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे।दिल्ली में बुधवार को 5,506 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 20 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.90 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.59 लाख ठीक हुए हैं और 11,133 ने जान गंवाई है। अभी 19,455 का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं