एक दिन में 1.15 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले
नई दिल्ली देश में एक दिन में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 4 अप्रैल को मिले 1.03 लाख मरीजों का रिकॉर्ड भी टूट गया। 59,700 मरीज ठीक हुए और 630 ने दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 54,795 की बढ़ोतरी हो गई। इससे पहले 4 अप्रैल को 50,438 एक्टिव केस बढ़े थे। तब यह सबसे ज्यादा थे।नए केस में रोजाना की तरह सबसे ज्यादा 55,469 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले। 9,921 नए मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा। कुल एक्टिव केस में भी ये दोनों राज्य टॉप-2 में हैं। महाराष्ट्र में 4.72 लाख, जबकि छत्तीसगढ़ में 52,445 मरीजों का इलाज चल रहा है।देश में अब तक करीब 1.28 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.18 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.66 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर 18 साल के ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की मांग की है।बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए दिल्ली AIIMS ने 8 अप्रैल से OPD स्थाई रूप से बंद कर दी है। यानी मरीज अब सीधे चेकअप के लिए नहीं पहुंच सकेंगे। महाराष्ट्र मंगलवार को 55,469 नए मरीज मिले। 34,256 मरीज ठीक हुए और 297 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 31.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25.83 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,330 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.72 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली मंगलवार को 5,100 नए केस आए। 2,340 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11,096 ने जान गंवाई है। अभी 14,579 का इलाज चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं