ब्रेकिंग न्यूज

अमेठी जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची को किया जारी


अमेठी।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  अरुण कुमार ने आज जनपद  में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को लेकर आरक्षण सूची का अनन्तिम प्रकाशन किया है। उन्होंने बताया कि आज जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सामान्य महिला सीट आरक्षित की गई है, ब्लाक प्रमुख के 13 पदों हेतु सामान्य वर्ग के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2, अनुसूचित जाति महिला के 1, अनुसूचित जाति के 2 तथा महिला के 3 पद आरक्षित किए गए। जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के 36 पदों हेतु सामान्य वर्ग के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6, अनुसूचित जाति महिला के 3, अनुसूचित जाति के 6 तथा महिला के 6 पद आरक्षित किए गए हैं। ग्राम प्रधान के 682 पदों हेतु सामान्य वर्ग के 233, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 64, अन्य पिछड़ा वर्ग के 117, अनुसूचित जाति महिला के 56, अनुसूचित जाति के 100 तथा महिला के 112 पद आरक्षित किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 877 पदों हेतु सामान्य वर्ग के 288, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 83, अन्य पिछड़ा वर्ग के 147, अनुसूचित जाति महिला के 78, अनुसूचित जाति के 144 तथा महिला के 137 पद आरक्षित किए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 8620 पदों हेतु सामान्य वर्ग के 3235, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 854, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1051, अनुसूचित जाति महिला के 961, अनुसूचित जाति के 1245 तथा महिला के 1274 पद आरक्षित किए गए हैं। जिनका आज अनन्तिम प्रकाशन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशन के उपरांत 4 से 8 मार्च तक ब्लॉक मुख्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में दावें/आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 9 मार्च को आपत्तियों का कलेक्शन किया जाएगा। 10, 11 व 12 मार्च को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण तथा 13 व 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं