प्रियंका गांधी ने चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी
नई दिल्ली ।असम में कांग्रेस विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी. प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन है.चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने आज सदरु चाय एस्टेट में महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की. वह तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगी. सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी जो अब तक उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रही हैं, अब पूरी तरह से चुनावी अभियान की होड़ में हैं और केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल की यात्रा भी करेंगी.इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम का दौरा किया था और एक रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्य एजेंडा के रूप में रेखांकित किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं