ब्रेकिंग न्यूज

भ्रम से बचाने के लिए अलग-अलग पद के लिए बैलेट पेपर के रंग अलग


लखनऊ।उत्तर प्रदेश मेंं पंचायत चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है।पंचायत चुनाव में मतदाता को एक साथ चार मतपत्र दिए जाएंगे। मतदाताओं के भ्रम से बचाने के लिए अलग-अलग पद के लिए बैलेट पेपर के रंग अलग किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव गुलाबी रंग के बैलेट पेपर से होगा। जबकि ग्राम प्रधान के बैलेट पेपर का रंग हरा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतपत्र बैगनी होगा। ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सफेद बैलेट पेपर से होगा।एक साथ चार मतपत्र मिलने से मतदाता के सामने किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी। निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग रंग के मतपत्रों की छपाई कराकर करीब एक महीने पहले ही जिलों को मुहैया करा दिए। जिला मुख्यालय में डबल लॉक में मतपत्रों को रखा गया है। मतदाताओं को बैलेट पेपर के रंगों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रशासन अभियान भी चलाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं