ब्रेकिंग न्यूज

बीते 24 घंटे में 53,419 मरीज मिले


 नई दिल्लीकोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। बुधवार को 53,419 मरीज मिले। 26,575 ठीक हुए और 249 की मौत हो गई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा 23 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 53,931 मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 31,855 मरीज महाराष्ट्र में मिले। यहां 15,098 मरीज ठीक हुए और 95 संक्रमितों की मौत हो गई।बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 26,588 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुल एक्टिव केस 3.91 लाख हो गए। आज यह 4 लाख के पार हो जाएगा। देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 13 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार 591 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख मरीजों ने जान गंवाई है।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  के मुताबिक, देश में 24 मार्च तक 23 करोड़ 75 लाख 3 हजार 882 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें बीते दिन के 10 लाख 65 हजार 21 टेस्ट भी शामिल हैं।महाराष्ट्र में अब तक 2.03 लाख लोगों पर मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया है। मुंबई पुलिस के PRO ने बताया कि इससे अब तक 4.06 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया है।कोविड वैक्सीनेशन के लिए बने इम्पावर्ड ग्रुप के चेयरमैन ने आरएस शर्मा बताया कि को-विन अब दूसरे डोज का शेड्यूल ऑटोमैटिकली अपॉइंट नहीं करेगा। तय किए गए वैक्सीन के दो डोज के बीच का अंतर के हिसाब से लोगों को खुद इसे शेड्यूल करना होगा।उत्तराखंड की नैनीताल हाईकोर्ट ने कुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए कोविड-19 की निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। यह रिपोर्ट 3 दिन से पुरानी नहीं होनी चाहिए।कुंभ आने वालों को एक और विकल्प दिया गया है, जिसके तहत तीर्थयात्री कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी दिखा सकते हैं। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश और सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी को हरिद्वार में ही रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने का आदेश भी दिया है।महाराष्ट्र: 24 घंटे में नए केस में उछाल बुधवार को 31,855 नए मरीज मिले। 15,098 ठीक हुए, जबकि 95 की मौत हुई। राज्य में अब तक 25.64 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.62 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,684 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.47 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं