बढ़ती महँगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन
सुलतानपुर।प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद की अगुवाई में सपा के पदाधिकारियो एवम कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सिलेंडर व चूल्हा लाद कर सपा कार्यकर्ता पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का दावा कर रही है,लेकिन सरकार का ये दावा पूरी तरह थोथा साबित हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने महंगाई पर प्रहार करते हुए कहा कि पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस का दाम कई बार बढ़ाया जा चुका है। इससे आम जनता परेशान है।ज्ञापन देने में मोहम्मद दानिश,कुलदीप वर्मा,अमजद खान,राजेश पाठक,इराईल खान (दाउद),राहुल यादव ,बशारात अली,गंगा राम गौतम,इसरार अहमद,हमीद घोसी,साकिम अब्बास,सुनील यादव,रुहेल् अहमद,उत्तम यादव,नदीम सिद्दीकी,जरताब रजा खान,कृष्णा तिवारी,योगेश यादव,मो.आसिफ,नौसाद कुरेशी,शहीम खान,अहमद खान व सैयद जीशान आदि लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं