त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति कर सौंपे दायित्व
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर उनको दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि मतदान/मतगणना कार्मिक व्यवस्था/प्रशिक्षण हेतु प्रभारी अधिकारी डॉ अंकुर लाठर मुख्य विकास अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में प्रदीप कुमार पांडे जिला विकास अधिकारी, जयकरन लाल वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक, विनोद कुमार मिश्रा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमूल मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, शिशिर सक्सेना अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अजय कुमार सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य आईटीआई गौरीगंज, वाहन व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी आशुतोष दुबे परियोजना निदेशक, सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, संजय कुमार जिला पूर्ति अधिकारी, विजय कुमार प्रसाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सीताराम क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मतपत्र व्यवस्था/ निर्वाचन सामग्री एवं मतगणना सामग्री/स्टेशनरी व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी राजकुमार बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सहायक प्रभारी अधिकारी जुबेर अहमद चकबंदी अधिकारी अमेठी, राम सजीवन सहायक चकबंदी अधिकारी सरायखेमा, अम्बरीष सिंह सहायक चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर, संजीव कुमार चकबंदी अधिकारी अमेठी, आनंद प्रकाश सहायक चकबंदी अधिकारी गौरीगंज, नीरज कटिहार सहायक चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर, कुबेरनाथ सिंह सहायक चकबंदी अधिकारी रामगंज, व्यय लेखा एवं अग्रिम यात्रा भत्ता व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी आलोक राजवंशी वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक अधिकारी के रूप में अजय कुमार मौर्य सहायक कोषाधिकारी, लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अमेठी, प्रेक्षक व्यवस्था के रूप में प्रभारी अधिकारी राधा कृष्ण वर्मा जिला आबकारी अधिकारी अमेठी, सहायक प्रभारी अधिकारी भानु प्रताप सिंह उपनिबंधक मुसाफिरखाना, प्रदीप ओबेरॉय उपनिबंधक गौरीगंज, लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था/आदर्श आचार संहिता हेतु प्रभारी अधिकारी सुशील प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, दयाराम सरोज अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी के रूप में समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, राजेंद्र बहादुर सिंह जेष्ठ अभियोजन अधिकारी, मीडिया व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी सुशील प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व सहायक अधिकारी के रुप में शिव दर्शन यादव अपर जिला सूचना अधिकारी, कंट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ एवं सूचना प्रेषण हेतु प्रभारी अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सहायक प्रभारी अधिकारी सरोजनी देवी जिला कार्यक्रम अधिकारी, राम सनेही जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एके द्विवेदी उप प्रभागीय वन अधिकारी गौरीगंज, वीडियोग्राफी/सीसीटीवी व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार तिवारी उपायुक्त स्वत: रोजगार एनआरएलएम अमेठी, सहायक अधिकारी श्रेया मिश्रा जिला पंचायत राज अधिकारी, टेन्टेज, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, प्रकाश एवं लाउडस्पीकर व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार चौधरी अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड, सहायक अधिकारी आशुतोष सिंह सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड, हरीश चंद्र मौर्य सहायक अभियंता लोनिवि, उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड गौरीगंज, निर्वाचन व्यवस्था/रूटचार्ट/स्ट्रांग रूम हेतु प्रभारी अधिकारी समस्त संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी समस्त संबंधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), मतपेटी व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी पवन कुमार सिंह अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अधिकारी राम अवध यादव सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, संजय कुमार सिंह अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, निर्वाचक नामावली व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी समस्त संबंधित उप जिलाधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी संबंधित तहसीलदार, एसएमएस मानिटरिंग एवं आईटी एप्लीकेशन हेतु प्रभारी अधिकारी अमूल मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी शिशिर सक्सेना जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अमित विश्वकर्मा ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, चिकित्सा व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी डा. आरपी गिरि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी को नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सौपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण लगन एवं निष्ठा के साथ करें तथा आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराएं।
कोई टिप्पणी नहीं