ब्रेकिंग न्यूज

प्रत्येक सप्ताह दो दिन गुरूवार व शुक्रवार वैक्सीनेशन का कार्य


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 317 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें 22,000 से अधिक डाॅक्टर/स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई जो किसी भी अन्य प्रदेश से अधिक है। शेष स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी वैक्सीन लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह दो दिन गुरूवार व शुक्रवार  वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी। वैक्सीन की दूसरी डोज 15 फरवरी, 2021 को लगाई जायेगी।  श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,403 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,63,25,197 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 379 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 8631 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,948 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 622 तथा अब तक कुल 5,79,693 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 65,568 कोविड हेल्प डेस्क कार्य कर रहे है इनके माध्यम से अब तक 12,17,880 संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है।श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

कोई टिप्पणी नहीं