भारत की तीन कोरोना वैक्सीन अंतिम चरणों के ट्रायल में
नई दिल्ली।पूरी दुनिया सुरक्षित और कारगर कोरोना वैक्सीन खोज रही है। भारत भी इस रेस में है। भारत की तीन वैक्सीन अंतिम चरणों के ट्रायल में हैं और कामयाबी से बस कुछ ही कदम दूर हैं। भारत बायोटेक द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर तैयार की गई कोरोना वैक्सीन से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। क्योंकि, इसके शुरुआती चरणों के ट्रायल में बहुत अच्छे रिजल्ट सामने आए थे। लेकिन लोगों के मन में सवाल यही है कि आखिर यह कोरोना वैक्सीन कब लॉन्च होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत बायोटेक की देसी कोरोना वैक्सीन फरवरी में आ सकती है। इसकी लॉन्चिंग अनुमानित समय से काफी पहले हो सकती है। यह जानकारी सरकार से जुड़े एक वैज्ञानिक के हवाले से दी है। बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि यह वैक्सीन साल 2021 की दूसरी तिमाही के बीच आएगी।यह जानकारी भारत बायोटेक के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक साई प्रसाद ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कुछ वक्त पहले कही थी। साई प्रसाद ने कहा,यदि हम परीक्षण के अपने अंतिम चरण में मजबूत प्रायोगिक साक्ष्य और डेटा, प्रभावकारिता तथा सुरक्षा डेटा स्थापित करने के बाद सभी अनुमोदन प्राप्त करते हैं, तो हम 2021 की दूसरी तिमाही में इसे पेश करने का लक्ष्य रखते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं