ब्रेकिंग न्यूज

होटल संचालक ने बीमारी से तंग आकर किया सुसाइड


 लखनऊ।रायबरेली में शहर कोतवाली अन्तर्गत एक होटल संचालक ने बीमारी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जिस कमरे से लाश बरामद किया है़ वहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है़। मृतक ने इसमें अपनी मौत का कारण बीमारी से तंग आना बताया है़। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर छानबीन कर रही है़।शहर कोतवाली अन्तर्गत कचहरी रोड स्थित एसजेएस स्कूल के सामने मृतक बाल गोविंद गुप्ता निवास स्थान है़। इसी रोड पर उनका स्वयं का बटोही स्वीट्स नाम से एक होटल संचालित है़। बीती रात उन्होंने होटल के प्रथम तल पर सुसाइड कर लिया। पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है़।मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है़ कि सुबह नाश्ता के आधा घंटे पहले, सुबह नाश्ता के आधा घंटे बाद। सुबह नाश्ता के आधा घंटे पहले एक गोली रात खाना खाने के आधा घंटे बाद एक गोली। मैं बीमारी से तंग आ गया हूं किसी का कोई दोष नही है़। बताया जा रहा है़ मृतक शुगर ब्लड प्रेशर हाइपरटेंशन इत्यादि बीमारियों से ग्रसित थे।

कोई टिप्पणी नहीं