ब्रेकिंग न्यूज

तीन दिवसीय दीपोत्सव की तैयारी अयोध्या में

 


अयोध्या में राम की पैड़ी पर सजावट और रंगाई-पुताई का काम तेजी से हो रहा है तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी कर ली गई है। राम की पैड़ी पर अनवरत जल प्रवाह शुरू हो गया है। तीन दिवसीय दीपोत्सव की तैयारी तेज हो गई है दीपोत्सव के कार्यक्रम को पूरा करने की जिम्मेदारी अवध यूनिवर्सिटी को मिली है सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अयोध्या शोध संस्थान व संस्कृति विभाग ने जो कार्ययोजना तैयार की है।संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीर्थ ने बताया कि 11 नवंबर से ही सांस्कृतिक व रामलीला के कार्यक्रम भजन स्थल पर शुरू होगें। जहां दिल्ली, झारखंड, मुंबई, लखनऊ की रामलीलाओं के साथ सांस्कृतिक दल अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। 11 नवंबर को दिल्ली का यश चौहान का राम लीला दल, 12 को ऐशबाग लखनऊ की राम लीला व 13 नवंबर को कविता तिवारी का काव्य पाठ व मुंबई की जुड़वां बहनें लवकुश प्रसंग का प्रस्तुतीकरण करेंगी। मुख्य उत्सव पर मिशन शक्ति को दर्शाने के लिए झारखंड की महिला राम लीला मंडली राम लीला का मंचन करेगी। जिसमें राम कथा के सभी पात्रों को महिला कलाकार ही प्रस्तुत करेंगी।13 नवंबर को दिन में राम कथा के मुख्य प्रसंगों को दर्शाने वाली 11 झांकियां निकलेगी। झांकियों के रथ साकेत कालेज में तैयार किए जा रहें हैं। इसके आगे 21 लोक संगीत के सांस्कृतिक दल चलेंगे। जो देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करेंगे।अवध यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि दीयों को सजाने में 10 हजार वालिंटियर लगेंगे। जिसमें 4 हजार छात्राएं शामिल रहेंगी। वालंटियर के शारीरिक परीक्षण के लिए 25 डाक्टरों की टीम लगाई जा रही है। सरयू नदी के 24 घाटों पर 6 लाख दीयों को सजाकर जलाने वाले वालंटियर की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। साथ में मास्क व सैनिटाइजर उन्हें दिया जाएगा। जिलाधिकारी अनुज झा ने तैयारियों का जायजा भी लिया/

कोई टिप्पणी नहीं