ब्रेकिंग न्यूज

पुरानी गोमती की होगी सफाई,जलभराव से लोगों को मिलेगी मुक्ति


सुलतानपुर।बीते चार दशक से  दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान अपने खेतों को परती छोड़ने को मजबूर हैं। जिसकी वजह भी वाज़िब है ।साल के बारह महीनों खेतों में पानी भरा रहता है। तब से कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनी।सभी ने चुनाव के समय समस्या से निदान के लंबे-चौड़े भाषण दिए, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सबकुछ फिर वही पुराने ढर्रे पर रहा।अब भाजपा नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी व सांसद मेनका गांधी के प्रयास से किसानों की समस्या का हल हुआ तो लोग खुशी से झूम उठे। यहां स्थिति यह है कि इस गांव के 35 बीघे के कास्तकार भी अनाज खरीदकर खाने को विवश हैं। 17 मई वर्ष 2016 में इसौली की जनता को लेकर भाजपा नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने बड़ा प्रदर्शन भी तिकोनिया पार्क में किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान मेनका गांधी ने इसे मुद्दा बनाया था। अब किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं है कि आगामी दो नवंबर को दिन बहुरने वाले है। शासन द्वारा जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए धन आवंटन भी हो चुका है। खेतों में जलभराव की समस्या से खारा, चंदौर, बडनपुर, उपाध्यायपुर, परसपुर, ढ़बिया, मड़हा, माधवपुर, बहुबरा, मठा, गोविंदपुर, तारा का पुरवा, मुडुवा, अगई, सडाव, नौगवां, जज्जौर, खाझापुर, तीरगांव, तिवारीपुर, बसंतपुर समेत दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां के किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।वरिष्ठ नेता त्रिलोकचंदी ने कहा कि आजादी के बाद से यहां के किसानों की दुर्गति के दिन समाप्त होने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं