मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया डीएम और एसपी ने
सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने जनपद में मूर्ति विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए गोमती नदी तट स्थित सीताकुण्ड धाम पर बनाये गये मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया । जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई के सम्बन्ध में व कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने तथा मास्क लगाये जाने हेतु सम्बन्धित को उचित दिशा निर्दिए । साथ ही साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन व आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ शाहगंज, राहुल तिराहा, ईदगाह, लाल डिग्गी, डाकखाना चौराहा , तिकोनिया पार्क, रोडवेज बस अड्डा क्षेत्र में पैदल गश्त किया । लाउडहेलर के माध्यम से आमजनमानस से त्योहारों के शांतिपूर्ण व सोशल डिस्टेंस के साथ मनाने की अपील की । मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्ष देव पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुकला एसडीएम सदर व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं