छात्र और छात्राओं को पुरस्कार दिया एसपी ने
सुलतानपुर। मिशन शक्ति अभियान के नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उदेश्य से पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन मे पुलिस हमारी मित्र कैसे है नामक शीर्षक से भाषण प्रतियोगिता करायी । जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों की कक्षा-9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के हुनर के आधार पर उन्हे सम्मानित भी किया गया। एसपी ने प्रथम पुरस्कार साक्षी दुबे द्वितीय पुरस्कार हर्ष श्रीवास्तव तृतीय पुरस्कार प्रज्ञा त्रिपाठी को प्रदान किया । प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले सभी छात्र-छात्रओं को प्रसस्ति पत्र प्रदान किया एसपी ने। कोतवाली नगर में एक गोष्टी को भी संबोधित किया एसपी ने।
कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओं/बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये एसपी ने कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना कर 24X7 महिला आरक्षीगण की ड्युटी लगायी गयी है। जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।जिनकी शिकायत सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को आदेशित किया गया है।प्रत्येक थाना स्तर पर एन्टी रोमियो चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वारित निस्तारण कराया जा रहा है। एन्टी रोमियो चेकिंग सादे वस्त्रों में तथा वर्दी में की जा रही है। साथ में प्रत्येक थाना क्षेत्र के चिन्हित हाँट-स्पाँट पर निरन्तर पैट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही साथ विभिन्न सेवाऐं जैसे़-1090(वूमेन पॅावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन),108(एम्बुलेंस सेवा),1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),112(पुलिस आपातकालीन सेवा,1098(चाइल्ड लाइऩ),102(स्वास्थ्य सेवा) जनपयोंगी हेल्पलाइन नम्बर आप लोगों के कल्याण हेतु चलायी जा रही है। जिन पर आप अपनी शिकायत 24X7 कभी भी दर्ज करा सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं