ब्रेकिंग न्यूज

अस्थाई जेल से फरार कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया


सुल्तानपुर।अस्थाई जेल से गुरुवार को एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार कैदी को सिविल व जेल पुलिस ने कुड़वार थाना क्षेत्र से 24 घण्टे में ही गिरफ्तार कर लिया है।बताते चले गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फरीदीपुर में अस्थाई जेल से शातिर चोर राम बहादुर  निषाद निवासी अमेठी पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था।कड़ी मशक्कत के बाद इस शातिर चोर को सिविल व जेल पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि जिसके सम्बंध में थाना गोसाईगंज में  मु0अ0सं0- 506/20 धारा 223,224 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं