ब्रेकिंग न्यूज

जंगल में मिली महिला की लाश,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


सुलतानपुर। रिश्तेदारी (बहन के घर)आई महिला का संदिग्ध परिस्थितयों में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। बताया ये जा रहा है कि शनिवार की सुबह ये महिला मॉर्निंग वॉक के लिये घर से निकली थी,लेकिन काफी देर बाद जब घर वापस नही लौटी तो इसकी खोजबीन हुई तो गांव के बाहर जंगल मे इसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की जा रही है।घटना बल्दीराय थानाक्षेत्र के केवटली गांव की है। इसी गांव में रामनेवाज पाल पुत्र राम केवल पाल के घर,अयोध्या जिले के सोहावल थानाक्षेत्र के अरथर गांव की रहने वाली द्रौपदी पत्नी शिवनाथ पाल उम्र लगभग (50) वर्ष के घर आई हुई थी।

सुबह वो घर से मोर्निंग वॉक पर निकली लेकिन काफी समय तक नही लौटी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। गांव से कुछ दूर पर जंगल में उसका शव पड़ा दिखाई दिया।मृतक के मुंह से खून निकल रहा था।शरीर पर चोट के निशान मिले।मृतका की बहन की माने तो द्रोपति पाल के कान व गले के जेवरात गायब मिले है।लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।जिसके बाद एसपी समेत तमाम भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे गये। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी के लिये डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट भी बुलाकर जांच पड़ताल कराई जा रही है।फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिये भेज दिया है।और मामले की पड़ताल की जा रही है।इस बाबत एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि मृतका के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है,शव को लगभग 6 घंटे पड़े होने के कारण रीगर मार्टिस के निशान है।

कोई टिप्पणी नहीं