ब्रेकिंग न्यूज

पिता ने 9 माह के बेटे की हत्या, आरोपी ने पत्नी को भी पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के मडहा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपने 9 माह के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मडहा गांव निवासी शंभूदयाल कोरी का अपनी पत्नी रंजू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शंभूदयाल ने पत्नी के साथ मारपीट की।

इसी दौरान उसने अपने 9 माह के बेटे शिवांश पर कुल्हाड़ी के बेंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटी महिमा, 7 वर्षीय बेटा राजू और मृतक 9 माह का शिवांश शामिल था।घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने आरोपी शंभूदयाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद होगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं