ब्रेकिंग न्यूज

लखनऊ में यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, आतंकी साजिश का पर्दाफाश—4 आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (UP ATS) ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने और तथाकथित “गजवा-ए-हिंद” जैसे कट्टरपंथी एजेंडे को आगे बढ़ाने की साजिश रच रहा था।

सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Telegram और Instagram के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। ये हैंडलर्स उन्हें निर्देश देते थे और उसी के अनुसार गिरोह भारत के विभिन्न हिस्सों में छोटी-छोटी आगजनी की घटनाएं करता था

गैस सिलेंडर से आगजनी की साजिश

आरोपियों का प्लान था कि गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में आग लगाकर डर का माहौल बनाया जाए। इसके बाद इन घटनाओं के वीडियो पाकिस्तान भेजे जाते थे, जहां से उन्हें क्यूआर कोड के जरिए पैसे मिलते थे।

मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविड गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने इस गिरोह के मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के तार पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान के कुछ नंबरों से भी जुड़े हुए थे। साकिब के गांव का एक अन्य व्यक्ति अरबाब भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है।

प्रतिष्ठित संस्थानों की रेकी और लोकेशन शेयर

आरोपियों ने देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की थी। उन्होंने इन जगहों की गूगल लोकेशन भी पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी थी, जिससे बड़े हमलों की साजिश रची जा सके।बरामद सामान

एटीएस को आरोपियों के पास से:ज्वलनशील पदार्थ ,7 मोबाइल फोन ,24 पंपलेट ,आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

पैसों के लालच में बने साजिश का हिस्सा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पैसों के लालच में इस आतंकी साजिश का हिस्सा बने। उनका मुख्य उद्देश्य देश में भय और अस्थिरता का माहौल बनाना था।

यूपी एटीएस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं तथा इसके तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं।यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है, जिसने समय रहते एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं