तहसील जयसिंहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
सुलतानपुर जनपद में शनिवार को शासन के निर्देशानुसार माह अप्रैल के प्रथम शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम तथा मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया।अधिकारियों ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का मंच प्रदान करना है।

कोई टिप्पणी नहीं