ब्रेकिंग न्यूज

यूपी बोर्ड 2026 मूल्यांकन हुआ खत्म


प्रयागराज उत्तर  प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होकर शनिवार को समाप्त हुई।प्रदेश भर में बनाए गए 254 मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 2.75 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में परीक्षकों और शिक्षकों ने समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन कार्य को पूरा किया।बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू किए गए थे। केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपाय भी किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।अब मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में जुट गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम निर्धारित समय के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को अब रिजल्ट का इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं