ब्रेकिंग न्यूज

पाकिस्तानी हैंडलर के इशारों पर काम करने वाले संदिग्ध आतंकियों ने बताया प्लान


UP ATS ने 4 अप्रैल को 4 पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर भारत में दहशत फैलाने के 4 संदिग्धों आतंकियों को गिरफ्तार किया था।UP ATS ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड अर्जी दाखिल की थी। स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी है।पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों से ATS ने पूछताछ की है।ATS की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर से लगातार संदेश मिल रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हैंडलर द्वारा संदेश दिया जा रहा था कि जितनी दहशत उतना पैसा दिया जाएगा।आरोपियो ने पिकअप और बाइक में आग लगाकर बड़े धमाके का रिहर्सल किया था।यह चारों संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर अबु बकर के लगातार संपर्क में थे।सोशल मीडिया हैंडल करने में चारों पूरी तरह ट्रेन्ड हैं। हैंडलर से बातचीत में अफ़ग़ानिस्तान का नंबर इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है।यह संदिग्ध हैंडलर को संदेश भेजने के लिए BPN और इंस्टाग्राम का प्रयोग करते थे। इस बीच पकड़े गए संदिग्धों का दुबई कनेक्शन भी सामने आया है। मेरठ का आकिब दुबई में बैठकर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा था। पूछताछ में पता चला है कि आकिब ने ही साकिब का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था।जानकारी है कि आकिब का पाकिस्तानी हैंडलर्स से पहले से ही संपर्क था। ATS ने आकिब को लेकर अब छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि आकिब ने ही शाकिब के नाम का devil कोड वर्ड दिया था। आकिब पाकिस्तानी हैंडलर्स से पैसों का पूरा लेन देन करता था और काम हो जाने के बाद शाकिब और उसके साथियों को भेजता था। संदिग्धों के मोबाइल से ATS को अहम जानकारी मिली है। मोबाइल में कई रक्षा प्रतिष्ठान और कैंट इलाके के वीडियो मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं