ब्रेकिंग न्यूज

तीन घंटे में अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी हिरासत में


सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र में गुरुवार को डायल 112 पर एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पुत्री का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही डायल 112 कार्यालय ने तत्काल थाना कुड़वार पुलिस को अवगत कराया।सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल एवं सर्विलांस टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच की गई।पुलिस टीम की तत्परता के चलते लगभग तीन घंटे के भीतर ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में आरोपी रोहित पुत्र राम कलप कोरी, निवासी ग्राम लोरिकपुर मजरे सरकौड़ा, थाना कुड़वार, को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं