ब्रेकिंग न्यूज

बीमा के लालच में पति ने रची खौफनाक साजिश, सिपाही पत्नी और बेटे को जिंदा जलाया


रामपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है.। यहां एक शख्स ने अपनी सिपाही पत्नी और मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी खुद मृतका का पति दान सिंह निकला। 25 फरवरी को रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में एक कार में लगी भीषण आग के मामले को शुरू में दुर्घटना माना गया था। लेकिन अब पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या का मामला बताया है।पुलिस के मुताबिक बीमा क्लेम के लिए यह हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि महिला सिपाही और उनके छोटे बेटे को पहले नशीली दवा खिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उनके पति दान सिंह और उसके साथियों ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।जब महिला सिपाही किसी तरह आग से बाहर निकल आई तो आरोपी ने उसे दूसरी कार में बैठाकर उसके सिर पर हथौड़े से क्रूरता से हमला किया।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मासूम बच्चे की भी इसी घटना में मौत हो गई।पुलिस के अनुसार मुख्य मकसद मृतका महिला सिपाही के नाम पर मिलने वाले बीमा क्लेम और अन्य आर्थिक लाभ हासिल करना था।आरोपी दान सिंह अपनी पत्नी की मौत के बाद इन क्लेम राशियों पर कब्जा करना चाहता था। इसके अलावा, दान सिंह का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर भी यह साजिश रची गई।पुलिस ने महिला सिपाही के पति दान सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। थाना गंज क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच अब तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं