नारी मिशन शक्ति के तहत सरकार महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध -एसपी चारू निगम
सुल्तानपुर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं० रामनरेश त्रिपाठी सभागार में ज्योती प्रज्ज्वलित तथा सरस्वती वन्दना से एक भव्य एवं कार्यक्रम का आयोजन हुआ उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष,पुलिस अधीक्षक चारू निगम और प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न क्षेत्रों से आए और सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने साहस, संघर्ष एवं उपलब्धियों के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश स्थापित किया है, जिससे अन्य महिलाओं एवं युवतियों को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा ताइक्वांडो का शानदार एवं आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर सभी उपस्थितजनों को प्रभावित किया। यह प्रदर्शन बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश प्रदान करता है।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण स्थापित करना रहा। जनपद पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई कि वे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सदैव तत्पर रहें तथा मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।


कोई टिप्पणी नहीं