ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश मे कोरोना रिकवरी का प्रतिशत 88.07


 लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,56,336 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,10,44,860 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना सेे संक्रमित 3,663 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,432 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,70,753 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88.07 है।  प्रदेश में 44,031 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।  होम आइसोलेशन में 20,647 लोग हैं।  अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,513 लोग इलाज  करा रहे हैं।  प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,32,391 क्षेत्रों में 4,03,851 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,62,60,522 घरों के 12,99,63,786 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घंटें में 2050 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक 1,19,347 लोग ई-संजीवनी पोर्टल द्वारा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नाॅन कोविड सभी चिकित्सालयों पर ओ0पी0डी0 प्रारम्भ हो चुकी है। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होती है तो वह अपने नजदीकी चिकित्सालय में चिकित्सीय इलाज व परामर्श ले सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं