ब्रेकिंग न्यूज

6 माह में महिला उत्पीड़न से संबंधित 259 प्रकरणों का निस्तारण

 


अमेठी।जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला एवं बाल अपराध रोकने के लिए निरंतर  कार्य कर रही है, इसी क्रम में जनपद  में भी महिला एवं बाल अपराध को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय व अपराधियों को सजा दिलाने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं को समाज कल्याण व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है, डीएम ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना अंतर्गत अब तक 22 पीड़ितों को 7000000/- रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जा चुकी है, जिसमें धारा 304 वी में 12 पीड़ितों को रुपए 36 लाख, धारा सेक्शन 4 पोक्सो में 8 पीड़ितों को रुपए 24 लाख, धारा सेक्शन 6 पोक्सो में एक पीड़ित को 3 लाख एवं धारा 376 डी में एक पीड़ित को 7 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उत्पीड़न योजना अंतर्गत 150 पीड़ित महिलाओं को  1,53,31,250/- की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जा चुकी है। इसके अलावा विगत 6 माह में आइजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ (79) एवं जनता दर्शन डीएम (6), एसपी (174) के दौरान घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त कुल 259 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करें जिससे पीड़ित को न्याय व अपराधी को सजा दिलाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं