ब्रेकिंग न्यूज

मनरेगा का कार्य करते समय मजदूर की हुई मौत

लेटा पड़ा मृतक मजदूर आस पास काम कर रहे हैं लोग
सुलतानपुर। कड़ी धूप में मनरेगा कार्य कर रहे मजदूर देवी प्रसाद उम्र 60 वर्ष लगभग सुत रमई की मौत। घटना चांदा थाने के धौरहरा गांव में बुधवार दोपहर में हुई। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने घटना की जानकारी बीडीओ को दी फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी अब गुरुवार को पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टेम कराने की बात कही जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि देवी प्रसाद ने काम करते करते दम तोड़ दिया लेकिन किसी को तत्काल पता भी नही चला। वो बेसुध पड़ा रहा और काम चलता रहा। जब काफी देर तक वह नही उठा तो वहां काम कर रहे  मजदूरों ने जाकर देखा तो  पता चला कि उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। फिर लोग जमा हुए प्रधान ने सेक्रेटरी को बताया सेक्रेटरी ने बीडीओ को बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडे ने बताया कि मनरेगा का कार्य करते समय अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण मृत्यु हो गई मृतक के परिवारजनों को शासकीय सहायता की कार्यवाही तहसील व ब्लाक प्रशासन द्वारा  की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं