ब्रेकिंग न्यूज

6 उपनिरीक्षक का तबादला


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए 6 उपनिरीक्षक को  तबादला किया। उपनिरीक्षक रवि कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना गोसाईगंज बनाया। उप निरीक्षक हीरालाल यादव को महिला थाना से प्रभारी चौकी इंचार्ज मुडिला बाजार थाना कादीपुर बनाया। उपनिरीक्षक अमरेंद्र सिंह पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज शास्त्री नगर कोतवाली नगर बनाया। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज निराला नगर कोतवाली नगर बनाया। उप निरीक्षक महिला मंजू देवी को प्रभारी चौकी इंचार्ज निराला नगर से महिला थाना बनाया। उपनिरीक्षक दिनेश यादव को थाना कादीपुर से थाना कोतवाली नगर भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं