ब्रेकिंग न्यूज

जनपद में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद  में 6 नए कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले है जिनमे देहली निवासी के पॉजिटिव के पिता भी संक्रमित हो गए है। अन्य मरीज मुबई व दिल्ली से आए हुए प्रवासी हैं। जनपद मे कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की कुल संख्या 112 हो गयी है जिनमे 76 स्वास्थ्य लाभ लेकर डिस्चार्ज हो चुके है।धनपतगंज ब्लॉक के देहली अतरौला निवासी मरीज संजय यादव के पिताजी ठाकुर प्रसाद भी संक्रमित पाए गए है इससे पहले उनके भाई व भतीजे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी।अखण्डनगर थाना क्षेत्र के उनुरखा गांव के बृजमोहन गोआ से मुंबई फिर वहां से सुलतानपुर ट्रेन से आये थे। इसी गांव के विनोद नोयडा से परिवार सहित  बस से आये थे। महुली बल्दीराय के सचिन दुबे दिल्ली से सुहेलदेव ट्रेन से आये थे। इसी ट्रेन से कांपा हलियापुर के गोमती लाल शर्मा भी आये थे।कोतवाली नगर के चुनहा गांव का राम अभिलाख निषाद पुत्र रामनारायण निषाद मुम्बई से बस से आया था ये सभी कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए है  केएनआई कोविड -19 केअर सेंटर में भर्ती रहे अशोक गुड्डू श्रीमती चन्द्रीशा व दो साल की पलक स्वस्थ हो गए है उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीबीएन त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी और बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले इन गांव को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित करके कार्यवाही की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं