ब्रेकिंग न्यूज

अमेठी में पहुंचा शतक के पार कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में  आज 14 व्यक्तियों की    कोरोना  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह लोग दिल्ली सूरत मुंबई से आए हुए प्रवासी हैं। अमेठी जनपद में अब तक पाए गए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 146  है जिसमें से वर्तमान में एक्टिव केस 117 है ।जनपद मे इलाज होकर ठीक हुए मरीजों की संख्या 29 है। अमेठी के जिलाधिकारी ने बताया है कि पॉजिटिव मिले मरीजों को इलाज के लिए एल-1 हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है। और सभी जगहों को अस्थाई रूप से सील किया जा रहा है

कोई टिप्पणी नहीं