अमेठी में मिले एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव 71
उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में एक साथ 33 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह लोग अहमदाबाद गुजरात दिल्ली मुंबई चंडीगढ़ से आए हुए प्रवासी हैं। इन लोगों की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। अमेठी जनपद में अब तक पाए गए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 है जिसमें से वर्तमान में एक्टिव केस 71 है ।जनपद मे इलाज होकर ठीक हुए मरीजों की संख्या 9 है। अमेठी के जिला अधिकारी ने बताया है कि पॉजिटिव मिले मरीजों को इलाज के लिए एल-1 हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है। और सभी जगहों को अस्थाई रूप से सील किया जा रहा है
कोई टिप्पणी नहीं